डॉक्टर बताते हैं लिंग पर होने वाले ज़्यादातर बदलाव पेनाइल कैंसर के लक्षण नहीं होते, बल्कि यौन संचारित संक्रमण जैसी कम गंभीर स्थिति के लक्षण होते हैं। हालांकि अपने लिंग के रूप या स्पर्श में किसी भी असामान्य बदलाव की रिपोर्ट अपने चिकित्सक को देनी चाहिए।
लिंग कैंसर (पेनाइल कैंसर) के लक्षण।
1 .लिंग पर धब्बे या घाव: लिंग की त्वचा पर धब्बे, घाव या घुमावदार क्षेत्र हो सकते हैं, जो ठीक नहीं होते। ऐसे में डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
2 .सफेद, लाल, या काले धब्बे: लिंग या उसके आसपास की त्वचा पर असामान्य रंग के धब्बे दिखाई दे सकते हैं, जो कैंसर का कारण होते हैं।
3 .दर्द या जलन: लिंग या उसके आसपास दर्द या जलन की भावना हो सकती है। अगर लगातार ऐसा हो रहा हैं तो डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
4 .रक्तस्राव: लिंग से रक्तस्राव होना, विशेषकर जब कोई घाव या धब्बा हो, ये पेनिस कैंसर के कारण हो सकते हैं। इसे नजरअंदाज न करें।
5 .स्वेलिंग या ग्रंथि वृद्धि: लिंग या लिंग के आसपास ग्रंथियों में सूजन हैं तो इसे नजरअंदाज न करें। ऐसा लिंग कैंसर के संकेत हो सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment