यूपी के इन शहरों में तेजी से बढ़ रहा जमीन का रेट

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के शहरों में जमीन खरीदने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी लखनऊ और अयोध्या से सटे बाराबंकी में जमीन का रेट तेजी के साथ बढ़ रहा हैं। घर बनाने के लिए ज्यादातर लोग जमीन की खरीद कर रहे हैं। 

खबर के अनुसार स्टेट कैपिटल रीजन (एससीआर) के गठन होने के बाद बाराबंकी की जमीनों की रजिस्ट्री में 20 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी हुई है। खासकर बाराबंकी के नवाबगंज, फतेहपुर, रामनगर, हैदरगढ़ रामसनेहीघाट तहसीलों में इंडस्ट्री और घर बनाने के लिए जमीन की खरीदारी सबसे ज्यादा हो रही हैं। 

बता दें की योगी आदित्यनाथ सरकार ने यूपी के लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली और बाराबंकी के 27826 वर्ग किलोमीटर एरिया को समेटकर उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र (एससीआर) बना दिया है। इन इलाकों में जमीन खरीदने के लिए गैर प्रांतों से लोग आ रहे हैं।

बता दें की यूपी के इन जिलों में चारों ओर चौड़ी सड़कें, ओवरब्रिज, रिंग रोड़, एक्सप्रेसवे के साथ साथ अन्य कई तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिसके कारण उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र (एससीआर) में जमीन खरीदने की होड़ मची हैं।

0 comments:

Post a Comment