यूपी में है 5 शक्तिपीठ, नवरात्र में करें माता के दर्शन!
1 .प्रयाग शक्तिपीठ।
प्रयागराज के संगम तट पर स्थित यह शक्तिपीठ है. मान्यता है कि यहां पर सती का हस्तांगुल गिरा था। नवरात्र में आप यहां माता के दर्शन कर सकते हैं।
2 .पंचसागर शक्तिपीठ।
वाराणसी में स्थित यह शक्तिपीठ है. मान्यता है कि यहां पर माता सती की निचली दाढ़ गिरी थी। नवरात्र में आप यहां माता का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
3 .विशालाक्षी शक्तिपीठ।
वाराणसी के मणिकर्णिका घाट के पास स्थित यह शक्तिपीठ है. मान्यता है कि यहां पर माता सती के कान के मणिजड़ीत कुंडल गिरे थे।
4 .रामगिरि शक्तिपीठ।
चित्रकूट के पास स्थित यह शक्तिपीठ है. मान्यता है कि यहां पर माता सती का दायां स्तन गिरा था। आप यहां आकर माता का दर्शन कर सकते हैं।
5 .श्री उमा शक्तिपीठ।
वृंदावन के भूतेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित यह शक्तिपीठ है. मान्यता है कि यहां पर माता के केशों का गुच्छ और चूड़ामणि गिरे थे।

0 comments:
Post a Comment