खबर के अनुसार आज बिहार के मधुबनी, अररिया, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, कटिहार, कैमूर, रोहतास और बक्सर में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती हैं। इन जिलों में एक दो स्थान पर आसमानी बिजली गिरने की भी संभावना दिखाई दे रही हैं।
बता दें की मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने जानकारी देते हुए बताया है की असम के आसपास एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है, इनके प्रभाव से खास तौर पर बिहार के उत्तरी भागों के अधिसंख्य भागों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बिहार में मानसून की आखिरी बारिश होने वाली हैं। क्यों की आठ से 10 अक्टूबर तक मानसून यहां से लौटने की संभावना है। इस वर्ष 15 अक्टूबर तक यानी दशहरा तक छिटपुट वर्षा के आसार हैं, लोगों को दशहरा में बारिश का सामना करना पड़ सकता हैं।

0 comments:
Post a Comment