यूपी में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, पढ़ें डिटेल?
1 .यूपी सरकार ने मक्का, बाजरा व ज्वार का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तय कर दिया है। इससे इन फसलों की खेती करने वाले किसानों को फायदा होगा।
2 .यूपी में मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2225 रुपये प्रति क्विंटल, बाजरा का 2625 रुपये, ज्वार (हाइब्रिड) का 3371 व ज्वार (मालदांडी) का 3421 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
3 .उत्तर प्रदेश की सरकार ने आदेश देते हुए कहा है की प्रदेश में मक्के के 60, बाजरा के 275 और ज्वार के 70 केंद्र खोले जाएंगे।
4 .यूपी के इटावा, बहराइच, बलिया, बदायूं, हरदोई, उन्नाव, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, एटा, कासगंज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, फर्रुखाबाद, मीरजापुर, सोनभद्र में मक्के की खरीद की जाएगी।
5 .यूपी के कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, शाहजहांपुर, रामपुर, संभल, बदायूं, बुलंदशहर, बरेली, अमरोहा, अलीगढ़, कासगंज, एटा, हाथरस, आगरा, मथुरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, हरदोई, उन्नाव, कन्नौज, फर्रुखाबाद, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, मीरजापुर, जालौन, चित्रकूट, प्रयागराज, कौशांबी व फतेहपुर में बाजरे की खरीद होगी।
6 .यूपी के बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, जालौन, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर, उन्नाव, हरदोई, मीरजापुर में ज्वार की खरीद की जाएगी।

0 comments:
Post a Comment