बिहार में ऐसे भरें वंशावली फॉर्म, ये हैं पूरी प्रक्रिया!

पटना: बिहार में इस समय जमीन सर्वे का काम चल रहा हैं। जिन लोगों के पास पुश्तैनी जमीन हैं, उनके लिए वंशावली फॉर्म भरना अनिवार्य हैं। ऐसे लोग कुछ बातों को ध्यान में रखकर वंशावली फॉर्म को आसानी से भर सकते हैं और सर्वे की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। 

ऐसे भरें वंशावली फॉर्म। 

1 .आप सबसे पहले https://dlrs.bihar.gov.in/docs/Form/Prapatra_3_1.pdf वेबसाइट पर जा कर वंशावली फॉर्म को डाऊनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

2 .इसके बाद फॉर्म में अंचल, जिला की जानकारी दर्ज करें और फिर जमीन के जितने भी वारिश हैं, उन सभी का नाम उसमे दर्ज करें। 

3 .इसके बाद राजस्व गांव, खाता, खसरा, रकबा, लगान समेत तमाम तरह की मांगी गई जानकारी को सही-सही भरकर इसे शिविर में जमा करें। 

4 .बता दें की वंशावली बनाने के लिए किसी तरह का एफ़िडेविट बनवाने की ज़रूरत नहीं है। इसलिए आप किसी भी तरह का टेंशन न लें।

5 .अगर आप ज़मीन के हकदार और उत्तराधिकारी हैं, तो आप खुद से वंशावली बना सकते हैं। आपको किसी के पास जाने की जरूरत नहीं हैं। 

6 .दरअसल सर्वे अमीर ग्राम सभा में आपकी वंशावली का सत्यापन करेंगे। वंशावली में दी गई जानकारी सही रहने पर सर्वे के काम को पूरा किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment