खबर के अनुसार यह एक स्टील्थ बॉम्बर है, जो पारंपरिक और परमाणु दोनों तरह के हथियारों को ले जा सकता है। अमेरिकी सेना ने शुरुआत में कम से कम 100 बी-21 लड़ाकू विमान शामिल करने का लक्ष्य रखा है। जिससे अमेरिकी सेना और मजबूत होगी।
अमेरिका के 6th जेनरेशन स्टील्थ बॉम्बर की ताकत।
1 .स्टेल्थ तकनीक: B-21 Raider को दुश्मन की रडार से बचने के लिए अत्याधुनिक स्टेल्थ तकनीक के साथ बनाया गया है। यह किसी भी देश में घुसकर बम गिरा सकता हैं।
2 .मल्टी-रोल क्षमताएँ: यह बॉम्बर न केवल पारंपरिक बमबारी कर सकता है, बल्कि ये परमाणु बम गिरा सकता हैं। साथ ही क्रूज मिसाइलें भी दाग सकता हैं।
3 .उन्नत स्वायत्तता: B-21 में स्वायत्त उड़ान और संचालन की क्षमता है, जिससे यह बिना पायलट के भी मिशनों को अंजाम दे सकता है।
4 .नेटवर्किंग क्षमता: यह बॉम्बर अन्य सैन्य प्लेटफॉर्म्स के साथ समन्वयित होकर काम करने में सक्षम है, जिससे युद्ध की रणनीति में अधिक प्रभावशीलता आती है।
5 .आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स: इसमें अत्याधुनिक सेंसर और संचार प्रणालियाँ हैं, जो इसे वास्तविक समय में खुफिया जानकारी इकट्ठा करने और साझा करने की अनुमति देती हैं।

0 comments:
Post a Comment