पत्नी के नाम खरीदी जमीन पर परिवार का भी हक!

नई दिल्ली: भारत में बहुत से लोग ऐसे हैं जो अपनी पत्नी के नाम जमीन खरीदते हैं। इस संपत्ति को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा है कि पत्नी के नाम से खरीदी गई जमीन पारिवारिक संपत्ति मानी जाएगी और इसपर पत्नी के अलावे पति का भी अधिकार होगा। 

खबर के अनुसार किसी किसी राज्य में पत्नी के नाम से घर अथवा जमीन आदि खरीदने पर रजिस्ट्री कराने में कुछ छूट का प्राविधान है। जिसके कारण बहुत से लोग अपनी पत्नी के नाम जमीन खरीदते हैं। लेकिन यदि पत्नी आपसे अलग हो गई तब उस जमीन का क्या होगा। 

बता दें की कोर्ट के मुताबिक, अगर पति ने अपनी पत्नी के नाम पर संपत्ति खरीदी है, तो यह पारिवारिक संपत्ति है। पत्नी के नाम खरीदी गई ज़मीन पर पति और पत्नी दोनों का बराबर अधिकार होता है। पत्नी के अलग होने पर पति उस संपत्ति पर दावा कर सकता हैं। 

दरअसल कोर्ट का कहना है कि जब तक यह साबित न हो जाए कि संपत्ति पत्नी की आमदनी से खरीदी गई है, तब तक इसे पारिवारिक संपत्ति माना जाएगा और उसपर पति का भी अधिकार होगा। पति चाहे, तो वह अपने हिस्से की संपत्ति को कॉन्ट्रैक्ट बनाकर पत्नी को बेच सकता है।

0 comments:

Post a Comment