खबर के अनुसार हाल ही में आई SIPRI की रिपोर्ट की मानें तो जनवरी 2024 तक भारत के पास 172 परमाणु हथियार (Nuclear warheads) है। वहीं पाकिस्तान की बात करें तो पाक के पास कुल 170 न्यूक्लियर वॉरहेड है जो भारत से दो कम है।
1 .भारत की परमाणु ताकत:
परमाणु परीक्षण: भारत ने पहला परमाणु परीक्षण 1974 में "स्माइलिंग बुद्धा" नामक कार्यक्रम के तहत किया था, और इसके बाद 1998 में कई परीक्षण किए।
परमाणु भंडार: भारत के पास वर्त्तमान लगभग 172 परमाणु हथियार हैं। इसकी रिपोर्ट SIPRI के द्वारा जारी किया गया था
रणनीतिक क्षमता: भारत के पास पृथ्वी, अग्नि, और ब्रह्मोस जैसे विभिन्न बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम हैं, जो विभिन्न रेंज के लक्ष्यों को साधने में सक्षम हैं।
प्रमुख नीति: भारत की "नो फर्स्ट यूज़" नीति है, जिसका अर्थ है कि भारत परमाणु हथियारों का उपयोग पहले नहीं करेगा, बल्कि केवल जवाबी हमले के लिए ही उपयोग करेगा।
2 .पाकिस्तान की परमाणु ताकत:
परमाणु परीक्षण: पाकिस्तान ने 1998 में भारत के परीक्षणों के जवाब में "चागाई" नाम से परमाणु परीक्षण किया।
परमाणु भंडार: पाकिस्तान के पास लगभग 170 परमाणु हथियार होने का अनुमान है। जो की भारत से कम हैं।
रणनीतिक क्षमता: पाकिस्तान के पास शाहीन, गजवा और अब्बास जैसे बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम हैं, जो छोटे और मध्यम रेंज के लक्ष्यों को निशाना बना सकते हैं।
प्रमुख नीति: पाकिस्तान की नीति "फर्स्ट यूज़" की है, जिसका अर्थ है कि वे किसी भी संभावित खतरे के जवाब में पहले परमाणु हथियारों का उपयोग कर सकता हैं।

0 comments:
Post a Comment