खबर के अनुसार इजरायल की वायुसेना अपने F-35 स्टील्थ फाइटर जेट से ईरान के कई ठिकानों पर हमला कर सकती हैं। 5वीं पीढ़ी का F-35 एक सुपरसोनिक, अत्यधिक गतिशील लड़ाकू विमान है। इसमें स्टील्थ, सेंसर और इंफार्मेशन को एक साथ जोड़ने की अद्भुद क्षमता है।
F-35 स्टील्थ फाइटर की ताकत।
स्टील्थ टेक्नोलॉजी: इसका डिजाइन और निर्माण इसे रडार से छिपा रहने में सक्षम बनाता है, जिससे दुश्मन इसे आसानी से पहचान नहीं कर पाता। यह किसी भी देश में घुसकर हमला कर सकता हैं।
मल्टी-रोल क्षमताएँ: F-35 विभिन्न प्रकार के मिशन के लिए उपयुक्त है, जैसे वायु-से-वायु, वायु-से-भूमि, और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर आदि।
सेंसर्स और डेटा लिंक: इसकी उन्नत सेंसर तकनीक और डेटा लिंक सिस्टम इसे वास्तविक समय में जानकारी साझा करने और निर्णय लेने में सक्षम बनाते हैं, जिससे इसकी प्रभावशीलता बढ़ती है।
उच्च गति और उड़ान क्षमता: F-35 उच्च गति से उड़ान भरने और विभिन्न ऊँचाइयों पर कार्य करने में सक्षम है, जो इसे मुकाबले में एक बड़ा लाभ देता है।
विविधता: इसके तीन अलग-अलग वेरिएंट (F-35A, F-35B, और F-35C) इसे वायुसेना, नौसेना, और मरीन कॉर्प्स द्वारा उपयोग के लिए उपयुक्त बनाते हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment