यूपी के 10 जिलों में भीषण ठंड, 27 में घना कोहरा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम में भारी परिवर्तन देखने को मिल रहा है, जहां एक ओर भीषण ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर घना कोहरा कई जिलों में छाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के 10 जिलों में भीषण ठंड और 27 जिलों में घने कोहरे की संभावना जताई जा रही है। इस मौसम की स्थिति को लेकर अधिकारियों ने जनता से सतर्क रहने की अपील की है।

शीत दिवस की संभावना वाले जिले: मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को यूपी के बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर और प्रतापगढ़ जिलों में शीत दिवस की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही संतरविदास नगर, जौनपुर, रायबरेली, अमेठी और इनके आसपास के इलाकों में भी शीत दिवस की स्थिति बन सकती है। शीत दिवस के दौरान दिन में तापमान में गिरावट आएगी और ठंड में इजाफा होगा, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

घना कोहरा छाने की संभावना वाले जिले: प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर और गाजीपुर में घना कोहरा छाने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर में भी घना कोहरा छाने की संभावना है। गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर और इनसे जुड़े आसपास के क्षेत्रों में भी घना कोहरा छाने की संभावना जताई है।

ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत: मौसम विभाग ने सलाह दी है कि इन क्षेत्रों में लोग सर्दी से बचने के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें और यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें। खासकर घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी, क्योंकि कोहरे के चलते दृश्यता बहुत कम हो सकती है। लोग सुबह और शाम के समय घर से बाहर निकलने से बचें, यदि आवश्यक हो तो ही बाहर जाएं।

0 comments:

Post a Comment