दुनिया की 10 सबसे शक्तिशाली नौसेनाएं, देखें लिस्ट

नई दिल्ली: नौसेना एक सैन्य संगठन है जो समुद्र, महासागरों और जलमार्गों पर संचालन करता है। इसका मुख्य उद्देश्य समुद्री सीमाओं की सुरक्षा, दुश्मन की नौसैनिक शक्ति से मुकाबला, समुद्रों पर नियंत्रण बनाए रखना और विभिन्न प्रकार के समुद्री मिशन को अंजाम देना होता है।

दुनिया की 10 सबसे शक्तिशाली नौसेनाएं, देखें लिस्ट

संयुक्त राज्य अमेरिका: अमेरिकी नौसेना दुनिया की सबसे शक्तिशाली है, जिसमें 11 एयरक्राफ्ट कैरियर, 10 हेलीकॉप्टर कैरियर, 34 एम्फीबियस युद्धपोत, 92 विध्वंसक युद्धपोत, और 68 पनडु्ब्बियां शामिल हैं।

चीन: चीन की नौसेना संख्या के हिसाब से दुनिया में सबसे बड़ी है। इसमें 3 एयरक्राफ्ट कैरियर, 4 हेलीकॉप्टर कैरियर, 62 विध्वंसक, और 79 पनडु्ब्बियां शामिल हैं।

रूस: रूस की नौसेना यूएसएसआर के विघटन के बाद भी शक्तिशाली बनी हुई है। इसमें 2 एयरक्राफ्ट कैरियर, 52 एम्फीबियस युद्धपोत, 18 विध्वंसक युद्धपोत, 11 फ्रिगेट, और 64 पनडु्ब्बियां हैं।

भारत: भारत की नौसेना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी है, जिसमें 2 एयरक्राफ्ट कैरियर, 6 एम्फीबियस युद्धपोत, 10 विध्वंसक युद्धपोत, और 17 पनडु्ब्बियां हैं।

जापान: जापान की नौसेना दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी है, जिसमें 4 हेलीकॉप्टर कैरियर, 37 विध्वंसक, और 20 पनडु्ब्बियां शामिल हैं।

दक्षिण कोरिया: दक्षिण कोरिया की नौसेना दुनिया की छठी सबसे बड़ी है। इसमें 1 एयरक्राफ्ट कैरियर, 1 हेलीकॉप्टर कैरियर, और 22 पनडु्ब्बियां शामिल हैं।

फ्रांस: फ्रांस की नौसेना दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी है, जिसमें 1 एयरक्राफ्ट कैरियर, 3 हेलीकॉप्टर कैरियर, और 10 पनडु्ब्बियां शामिल हैं।

ब्रिटेन: ब्रिटेन की नौसेना दुनिया की आठवीं सबसे बड़ी है, जिसमें 2 एयरक्राफ्ट कैरियर, 6 विध्वंसक युद्धपोत, और 11 पनडु्ब्बियां हैं।

इटली: इटली की नौसेना दुनिया की नौवीं सबसे बड़ी है, जिसमें 2 एयरक्राफ्ट कैरियर, 3 एम्फीबियस युद्धपोत, और 4 विध्वंसक युद्धपोत हैं।

ताइवान: ताइवान के पास दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी नौसेना है। ताइवानी नौसेना के पास 1 हेलीकॉप्टर कैरियर, 3 एम्फीबियस युद्धपोत, 4 विध्वंसक युद्धपोत हैं।

0 comments:

Post a Comment