रूस की मीडिया का दावा:
रूसी मीडिया में जो खबरें सामने आई हैं, उनके अनुसार भारत रूस के सुखोई Su-57 स्टील्थ लड़ाकू विमान को खरीदने पर विचार कर रहा है। यह चर्चा भारतीय वायुसेना के लिए पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों को अपनाने के संदर्भ में हो रही है। इस विमान में विशेष रूप से दो सीटों वाला वेरिएंट भारतीय सेना की जरूरतों के अनुसार विकसित किया जा सकता है।
भारत की रुचि और प्रस्तावित बदलाव:
रूसी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत को खास तौर पर Su-57 के दो सीटों वाले वेरिएंट में रुचि है। यह संस्करण विशेष रूप से भारत की रणनीतिक जरूरतों के अनुरूप होगा, जिसमें एक अतिरिक्त सीट वेपन सिस्टम ऑपरेटर या ट्रेनर के लिए होगी। इस कंफिगरेशन के माध्यम से विमान की क्षमता बढ़ेगी, और इसे प्रशिक्षण, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध, टोही, और लंबी दूरी के हमले जैसे मिशनों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।
टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और मेक इन इंडिया:
रूसी मीडिया में ये दावा किया जा रहा हैं रूस की ओर से Su-57 की तकनीक का भारत को ट्रांसफर किया जाएगा, जिससे भारत इसे अपनी घरेलू रक्षा उत्पादन प्रक्रिया के तहत निर्माण कर सकेगा। यह "मेक इन इंडिया" पहल के तहत होगा, जो भारत के रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य को समर्थन देगा। अगर यह डील फाइनल होती है, तो यह भारत और रूस के बीच सैन्य सहयोग को और मजबूत कर सकती है।

0 comments:
Post a Comment