बिहार डीएलएड के लिए 12वीं पास करें आवेदन

पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने राज्य के विभिन्न शिक्षा संस्थानों में प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (डीएलएड) कोर्स के सत्र 2025-27 के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी है। आप फटाफट आवेदन को पूरा करें।

बता दें की इस वर्ष बिहार डीएलएड एडमिशन के लिए होने वाली डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी 2025 से शुरू होगी। इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से राज्य के 30 हजार से अधिक सीटों पर एडमिशन लिया जाएगा।

योग्यता : आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को उच्च माध्यमिक (10+2) की परीक्षा कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। आरक्षित वर्गों और नि:शक्त उम्मीदवारों के लिए अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी गई है।

प्रवेश परीक्षा: डीएलएड प्रवेश परीक्षा का कुल 120 अंक का होगा जिसमें 120 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। परीक्षा में शामिल विषयों की जानकारी इस प्रकार है: सामान्य हिंदी / उर्दू – 25 प्रश्न, गणित – 25 प्रश्न, विज्ञान – 20 प्रश्न, सामाजिक अध्ययन – 20 प्रश्न, सामान्य अंग्रेजी – 20 प्रश्न, तार्किक और विश्लेषणात्मक क्षमता – 10 प्रश्न

आवेदन शुल्क : जनरल, ओबीसी, बीसी के लिए 960 रुपये, एससी, एसटी, दिव्यांग के लिए 760 रुपये निर्धारित किया गया हैं। अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें।

आवेदन प्रक्रिया: आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और इच्छुक उम्मीदवारों को www.deledbihar.com पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 10वीं, 12वीं और जाति प्रमाणपत्र जैसे आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।

0 comments:

Post a Comment