बिहार में आज से होगी शिक्षकों की ट्रांसफर पोस्टिंग

पटना: बिहार के शिक्षकों के लिए एक अहम खबर सामने आई है, जो लंबे समय से ट्रांसफर की प्रतीक्षा कर रहे थे। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के ट्रांसफर और पोस्टिंग को लेकर एक शेड्यूल जारी किया है। यह ट्रांसफर प्रक्रिया आज यानी 10 जनवरी 2025, शुक्रवार से शुरू हो रही है और यह पूरी प्रक्रिया चार चरणों में संपन्न की जाएगी।

ट्रांसफर प्रक्रिया के चार चरण:

शिक्षा विभाग के मुताबिक, ट्रांसफर की प्रक्रिया को चार चरणों में पूरा किया जाएगा। सबसे पहले, आज पहली लिस्ट जारी की जाएगी जिसमें पहले चरण के शिक्षकों का नाम शामिल होगा। यह प्रक्रिया आज शाम तक पूरी हो सकती है।

पहले चरण में कौन से शिक्षक होंगे ट्रांसफर:

पहले चरण में जिन शिक्षकों का ट्रांसफर किया जाएगा, उनमें विशेष ध्यान स्वास्थ्य और अन्य परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। इस चरण में असाध्य रोग से पीड़ित, दिव्यांग, विधवा और गर्भवती महिला शिक्षकों का ट्रांसफर किया जाएगा। इन शिक्षकों को सूचना ई शिक्षा कोष के माध्यम से दी जाएगी।

दूसरे चरण में पति-पत्नी के पदस्थापन का ध्यान रखा जाएगा:

दूसरे चरण में शिक्षा विभाग पति-पत्नी के लिए ट्रांसफर प्रक्रिया को प्राथमिकता देगा। जिन शिक्षकों के पति-पत्नी दोनों अलग-अलग स्थानों पर कार्यरत हैं, उनके ट्रांसफर का ध्यान रखा जाएगा। इस चरण में शिक्षक-शिक्षिकाओं के पदस्थापन को जोड़ा जाएगा ताकि परिवारिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए ट्रांसफर किया जा सके।

तीसरे चरण में महिला शिक्षकों के ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी की जाएगी: 

आपको बता दें की तीसरे चरण में विशेष ध्यान उन महिला शिक्षकों पर दिया जाएगा जिन्होंने अपने वर्तमान स्थान से अधिक दूरी पर कार्य करने के लिए आवेदन किया है। उनका ट्रांसफर उनकी पसंद और जरूरत के अनुसार किया जाएगा।

चौथे चरण में पुरुष शिक्षकों के ट्रांसफर की प्रक्रिया को पूरा किया जायेगा:

चौथे और अंतिम चरण में पुरुष शिक्षकों के ट्रांसफर पर ध्यान दिया जाएगा। इस चरण में पुरुष शिक्षकों को उनके आवेदन के आधार पर उनके पसंद के स्थान और वर्तमान पोस्टिंग के बीच की दूरी को ध्यान में रखते हुए ट्रांसफर किया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment