महाकुंभ में स्नान के लिए ये 13 दिन सबसे खास

धर्म डेस्क: महाकुंभ, हिंदू धर्म का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है, जो हर 12 वर्षों में एक बार होता है। इस आयोजन का विशेष महत्व है क्योंकि इसमें दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु गंगा, यमुन और सरस्वती नदियों के संगम स्थल प्रयागराज में एकत्र होते हैं। 

महाकुंभ का आयोजन पुण्य की प्राप्ति और आत्मा के शुद्धिकरण के लिए किया जाता है। इस दौरान स्नान करने को विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसे अक्षय पुण्य और मोक्ष की प्राप्ति का माध्यम माना जाता है। महाकुंभ में स्नान से शरीर और आत्मा की शुद्धि होती है और पापों का नाश होता है।

आपको बता दें की महाकुंभ 2025 का आयोजन 10 जनवरी 2025 से शुरू होने जा रहा है, और इस महाकुंभ का उद्घाटन पौष शुक्ल एकादशी 10 जनवरी 2025 को होगा। इस अवसर पर श्रद्धालु नदियों में स्नान करके पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।

महाकुंभ 2025 स्नान की तिथियां:

महाकुंभ प्रथम स्नान तिथि: पौष शुक्ल एकादशी – 10 जनवरी 2025, शुक्रवार

महाकुंभ द्वितीया स्नान तिथि: पौष पूर्णिमा – 13 जनवरी 2025, सोमवार

महाकुंभ चतुर्थ स्नान तिथि: माघ कृष्ण एकादशी – 25 जनवरी 2025, शनिवार

महाकुंभ पंचम स्नान तिथि: माघ कृष्ण त्रयोदशी – 27 जनवरी 2025, सोमवार

महाकुंभ अष्टम स्नान तिथि: माघ शुक्ल सप्तमी (रथ सप्तमी) – 4 फरवरी 2025, मंगलवार

महाकुंभ नवम स्नान तिथि: माघ शुक्ल अष्टमी (भीष्माष्टमी) – 5 फरवरी 2025, बुधवार

महाकुंभ दशम स्नान तिथि: माघ शुक्ल एकादशी (जया एकादशी) – 8 फरवरी 2025, शनिवार

महाकुंभ एकादश स्नान तिथि: माघ शुक्ल त्रयोदशी (सोम प्रदोष व्रत) – 10 फरवरी 2025, सोमवार

महाकुंभ द्वादश स्नान तिथि: माघ पूर्णिमा – 12 फरवरी 2025, बुधवार

महाकुंभ त्रयोदश स्नान तिथि: फाल्गुन कृष्ण एकादशी – 24 फरवरी 2025, सोमवार

महाकुंभ 2025 शाही स्नान की तिथियां:

महाकुंभ शाही स्नान तिथि: माघ कृष्ण प्रतिपदा, मकर संक्रांति – 14 जनवरी 2025, मंगलवार

महाकुंभ षष्ठ स्नान (द्वितीय) प्रमुख शाही स्नान: माघ (मौनी) अमावस्या – 29 जनवरी 2025, बुधवार

महाकुंभ सप्तम स्नान (तृतीय) (अंतिम) शाही स्नान: माघ शुक्ल पंचमी (बसंत पंचमी) – 2 फरवरी 2025, रविवार

0 comments:

Post a Comment