बता दें की इस एक्सप्रेस-वे से आवागवन शुरू होने से गोरखपुर से लखनऊ की यात्रा केवल साढ़े तीन घंटे में पूरी हो जाएगी, जो पहले काफी लंबी थी। इस परियोजना से गोरखपुर, अम्बेडकरनगर, संतकबीरनगर और आजमगढ़ जिलों को सीधी कनेक्टिविटी मिल रही है, और लखनऊ, आगरा तथा दिल्ली तक यात्रा भी आसान हो जाएगी।
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई 91.35 किलोमीटर है और इसकी लागत करीब 7283.28 करोड़ रुपये है, जिसमें भूमि अधिग्रहण भी शामिल है। इस एक्सप्रेस-वे के पूरा होने से इन क्षेत्रों में यातायात की स्थिति में सुधार आएगा और खासकर पर्वों के दौरान अयोध्या फोरलेन पर होने वाले डायवर्जन से राहत मिलेगी।
साथ ही, इस एक्सप्रेस-वे की वजह से गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी। प्रदेश की सरकार ने इसे अपनी प्राथमिकता वाली परियोजनाओं में शामिल किया है, और इसके उद्घाटन के साथ ही इसका औपचारिक लोकार्पण भी किया जाएगा।
.png)
0 comments:
Post a Comment