आर्थिक दृष्टिकोण से महाकुंभ का महत्व
विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस बार महाकुंभ में कुल कारोबार लगभग 2 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। इस आंकड़े से महाकुंभ का आर्थिक महत्व साफ तौर पर समझा जा सकता है। यह न केवल धार्मिक, बल्कि एक बड़े व्यापारिक आयोजन के रूप में उभर रहा है। इस दौरान सरकारी खजाने में लगभग 25,000 करोड़ रुपये की टैक्स आमदनी होने की संभावना है, जो सीधे तौर पर देश की जीडीपी में 0.3% का योगदान करेगा।
स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा फायदा
महाकुंभ का एक और सकारात्मक पहलू यह है कि इसका सीधा असर स्थानीय अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। हजारों छोटी-छोटी दुकानों से लेकर बड़े व्यवसायों तक, इस मेले के कारण व्यापारी वर्ग को एक बड़ा मौका मिलेगा। स्थानीय प्रसाद विक्रेता, नाई, पुरोहित, पारंपरिक वस्तुओं के विक्रेता और अन्य छोटे व्यवसायों की आमदनी में भी बढ़ोतरी की संभावना है। इसके अलावा, पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्रीय दुकानदारों का कारोबार भी सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ सकता है।
रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं
महाकुंभ के दौरान रोजगार के क्षेत्र में भी एक बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, इस दौरान 6 से 10 लाख अस्थायी रोजगार सृजित होंगे। इन रोजगारों में कुंभ की बसाहट, इन्फ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स, परिवहन, डिजिटल सुरक्षा, मार्केटिंग, हॉस्पिटैलिटी और इवेंट मैनेजमेंट जैसे क्षेत्र शामिल होंगे। इससे न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि एक समग्र तरीके से देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
.png)
0 comments:
Post a Comment