रूस की 3 दमदार मिसाइलें, जिनसे NATO में खौफ!
1. आरएस-28 सरमत (RS-28 Sarmat)
आरएस-28 सरमत, जिसे "सैटान 2" भी कहा जाता है, रूस की सबसे शक्तिशाली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) है। यह मिसाइल 18,000 किलोमीटर से अधिक की रेंज तक मार करने में सक्षम है। सरमत मिसाइल की गति ध्वनि की गति से भी अधिक होती है। इसे विभिन्न प्रकार के परमाणु बमों, हाइड्रोजन बमों को ले जाने की क्षमता प्राप्त है, जिससे यह पूरे क्षेत्र को नष्ट कर सकता हैं।
2. आरएस-24 यार्स (RS-24 Yars)
आरएस-24 यार्स रूस की एक अन्य महत्वपूर्ण अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली है, जिसे सरमत की तरह परमाणु हथियारों के लिए डिजाइन किया गया है। यह मिसाइल भी रडार से बचने के लिए तकनीकी रूप से सक्षम है और पश्चिमी देशों के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। इसकी रेंज 12,000 किलोमीटर से अधिक है, जिससे यह पश्चिमी देशों और अमेरिका को भी सीधे निशाना बना सकती है।
3. आरएसएम-56 बुलावा (RSM-56 Bulava)
आरएसएम-56 बुलावा, जिसे "बुलावा" के नाम से भी जाना जाता है, एक पनडुब्बी-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल है। यह विशेष रूप से रूस की बोरेई-कक्षा पनडुब्बियों से लॉन्च करने के लिए डिज़ाइन की गई है। इसकी रेंज लगभग 8,000 किलोमीटर है। ये अपने साथ परमाणु बमों को ले जा सकता हैं।

0 comments:
Post a Comment