वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) को भी बढ़त मिलने की संभावना व्यक्त की गई है। दूसरी ओर कांग्रेस को इस बार सिर्फ तीन सीटें मिलने का पूर्वानुमान किया गया है, जो पार्टी के लिए चिंता का विषय बन सकता है। इसके अलावे सी-वोटर (C-Voter) ने भी अपने आंकड़े जारी किए हैं।
सी-वोटर (C-Voter) ने दिल्ली के लोगों की सरकार को लेकर राय जानने का प्रयास किया। सी-वोटर के स्नैप पोल के अनुसार, 15 जनवरी तक प्राप्त आंकड़ों में 51 प्रतिशत लोग आम आदमी पार्टी के पक्ष में नजर आए हैं, जबकि 49 प्रतिशत लोगों ने सरकार बदलने की बात कही है। इस सर्वे में यह सवाल किया गया था कि क्या दिल्ली में सरकार को बदलने की आवश्यकता है या नहीं।
जबकि 6 जनवरी तक के आंकड़ों में 46 प्रतिशत लोगों ने सरकार बदलने की बात कही थी, वहीं 49 प्रतिशत ने सरकार को जारी रखने की बात की थी। यानी 6 जनवरी के बाद के आंकड़ों में आम आदमी पार्टी को थोड़ी बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है। यह बदलाव संकेत करता है कि दिल्ली के मतदाता अब आम आदमी पार्टी के पक्ष में थोड़ा अधिक झुके हुए हैं, जबकि भाजपा के पक्ष में भी कुछ मजबूत रुझान देखने को मिल रहे हैं।
सी-वोटर सर्वे में दिल्ली के मतदाताओं के बीच सरकार बदलने की इच्छा का अनुपात लगभग बराबरी पर था, लेकिन आम आदमी पार्टी को 51 प्रतिशत समर्थन मिलने के बाद, यह संकेत मिलता है कि दिल्ली में चुनावी स्थिति बहुत ही कड़ी हो सकती है। इस सर्वे के परिणामों को लेकर दिल्ली में राजनीतिक दलों के बीच तैयारियां तेज हो गई हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment