बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक का प्रवेश पत्र

पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए प्रायोगिक परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा 21 जनवरी से 23 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही, बिहार बोर्ड ने मैट्रिक के छात्रों के लिए प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए हैं। 

बता दें की अब सभी संबंधित विद्यालय प्रबंधन इन प्रवेश पत्रों को डाउनलोड कर विद्यार्थियों को उपलब्ध करा रहे हैं। इस परीक्षा में  उच्च विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। बिहार बोर्ड ने परीक्षा की पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं। विद्यार्थियों से यह अपील की गई है कि वे अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार रहें।

प्रायोगिक परीक्षा की तिथियां घोषित होने के बाद विद्यालय प्रबंधन ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रयोगशाला को दुरुस्त किया जा रहा है ताकि प्रायोगिक परीक्षा सुचारु रूप से आयोजित की जा सके। सभी संबंधित शिक्षकों और कर्मचारियों को परीक्षा की तिथियों के अनुसार पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

40 अंक की होगी प्रायोगिक परीक्षा

मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा कुल 40 अंकों की होगी। इसमें विद्यार्थियों को अलग-अलग प्रकार के कार्य करने होंगे, जिनमें से 10 अंक विद्यार्थियों को अपने आसपास के 10 निरीक्षक व्यक्तियों से साक्षात्कार लेने पर दिए जाएंगे। इसके अलावा, 10 अंक रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान और जीव विज्ञान की प्रायोगिक कापियों के मूल्यांकन पर दिए जाएंगे। बाकी 20 अंक प्रयोगशाला के कार्यों और परियोजनाओं पर आधारित होंगे।

0 comments:

Post a Comment