उच्च शिक्षा निदेशक रेखा कुमारी ने विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया है कि वे इस राशि के वितरण को शीघ्र सुनिश्चित करें। ताकि सेवानिवृत शिक्षक और कर्मचारी अपनी वित्तीय जरूरतों को पूरा कर सकें। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।
बता दें की यह राशि सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मचारियों के सेवांत लाभ के रूप में उन्हें दी जाएगी, जो उनके द्वारा प्रदान की गई सेवाओं का उचित पुरस्कार है। बिहार सरकार ने इस फैसले से यह सुनिश्चित किया है कि लंबे समय से प्रतीक्षित भुगतान को अब शीघ्र और व्यवस्थित रूप से वितरित किया जाएगा।
प्रमुख विश्वविद्यालयों के नाम और उन्हें प्राप्त राशि इस प्रकार हैं:
पटना विश्वविद्यालय: 23.02 करोड़ रुपये
मुंगेर विश्वविद्यालय: 5.78 करोड़ रुपये
पूर्णिया विश्वविद्यालय: 6.68 करोड़ रुपये
मगध विश्वविद्यालय, बोधगया: 73.94 करोड़ रुपये
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना: 24.94 करोड़ रुपये
जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा: 22.82 करोड़ रुपये
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा: 29.14 करोड़ रुपये
बीएन मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा: 23.58 करोड़ रुपये
तिलका मांझी विश्वविद्यालय, भागलपुर: 19.95 करोड़ रुपये
कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय: 39.62 करोड़ रुपये
बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर: 55.24 करोड़ रुपये
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा: 53.84 करोड़ रुपये
मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फरसी विश्वविद्यालय, पटना: 1.14 करोड़ रुपये

0 comments:
Post a Comment