आपको बता दें की लखनऊ से प्रयाग तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन का नंबर 04292 होगा। यह ट्रेन लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से दोपहर 02:00 बजे रवाना होगी और सभी निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए प्रयाग जंक्शन पर शाम 07:55 बजे पहुंचेगी।
यह ट्रेन 12, 13, 27, और 28 जनवरी, 01, 02, 10, 11, 24 और 25 फरवरी को चलेगी। यह ट्रेन प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए प्रयाग जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन प्रमुख स्टेशनों जैसे उतरेठिया, मोहनलालगंज, बछरावां, रायबरेली, ऊंचाहार, परिवां, गढ़ी मानिकपुर, लालगोपालगंज, फाफामऊ पर दो-दो मिनट के लिए रुकते हुए चलेगी।
दरअसल महाकुंभ के समय लाखों श्रद्धालु प्रयागराज में स्नान के लिए पहुंचते हैं, और ऐसे में यह स्पेशल ट्रेन उनके लिए बहुत बड़ी राहत साबित होगी। श्रद्धालु इस ट्रेन में यात्रा करके सुरक्षित और आरामदायक तरीके से अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे। यह ट्रेन लखनऊ और प्रयाग के बीच यात्रा को आसान बनाएगी और महाकुंभ के दौरान यात्रा के दौरान होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने में मदद करेगी।

0 comments:
Post a Comment