यूपी में इन मरीजों को भी आयुष्मान कार्ड का लाभ

लखनऊ: यूपी में अब उन मरीजों को भी आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा जो डे-केयर में भर्ती होते हैं। इस योजना का सबसे बड़ा लाभ गुर्दा और कैंसर के मरीजों को होगा, जिन्हें अब कीमोथेरेपी और डायलिसिस जैसी सेवाओं के लिए अस्पताल में 24 घंटे से कम समय के लिए भर्ती किया जाता हैं।

बता दें की पहले सिर्फ 24 घंटे तक भर्ती रहने वाले मरीजों को ही आयुष्मान योजना का लाभ मिल रहा था, लेकिन अब इसे विस्तार दिया गया है। इस बदलाव से उन मरीजों को राहत मिलेगी जिन्हें कम समय के लिए अस्पताल में भर्ती किया जाता था, लेकिन इलाज की जरूरत होती थी।

आयुष्मान योजना का विस्तार:

केंद्र सरकार ने आयुष्मान योजना का दायरा बढ़ा दिया है, जिसके तहत अब डे-केयर मरीजों को भी इस योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा प्राप्त होगी। लखनऊ के केजीएमयू में अब कैंसर, गुर्दा रोग, और नेत्र रोग जैसे विभागों में भी डे-केयर की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इस बदलाव से इन विभागों में इलाज कराने वाले मरीजों को भी योजना का लाभ मिल सकेगा।

केजीएमयू में विभिन्न योजनाओं का संचालन:

केजीएमयू में गरीब मरीजों के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इनमें प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना, असाध्य रोग योजना, मुख्यमंत्री योजना और प्रधानमंत्री राहत कोष योजना शामिल हैं। इनमें से आयुष्मान योजना सबसे प्रमुख है, और इसके तहत को पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती हैं।

विभागीय बैठकें और योजना का विस्तार:

डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि विभिन्न विभागों के बीच डे-केयर योजना के दायरे को लेकर बैठकें की जा रही हैं। इसके तहत यह तय किया जा रहा है कि किस विभाग में किन-किन सेवाओं को डे-केयर के दायरे में लाया जाए। इन बैठकों का उद्देश्य मरीजों के लिए उपचार की प्रक्रिया को और अधिक सुगम और सुलभ बनाना है। डॉ. कुमार ने उम्मीद जताई कि इस प्रक्रिया को अगले 15 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। मार्च 2025 से डे-केयर मरीजों को आयुष्मान योजना का लाभ मिलने लगेगा।

0 comments:

Post a Comment