यूपी में चीनी वायरस HMPV की एंट्री, अलर्ट जारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चीनी वायरस HMPV (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस) का पहला मामला सामने आया है। यह वायरस चीन से होते हुए भारत में प्रवेश कर चुका है, और यह यूपी में पाए जाने वाला पहला केस है। जिसे देखते हुए अलर्ट जारी किया गया हैं। 

हालांकि, लखनऊ के सीनियर मेडिकल ऑफिसर ने महिला के संक्रमित होने की संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि सैम्पल को जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही संक्रमण की स्थिति स्पष्ट होगी। यह मामला लखनऊ में संदिग्ध HMPV केस का पहला मामला है, और महिला मरीज की कोई ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं पाई गई है।

क्या है HMPV और इसके लक्षण?

HMPV (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस) एक ऐसा वायरस है जो जुकाम, खांसी, बुखार और गले में खराश जैसे सामान्य लक्षण उत्पन्न करता है। यह वायरस खासकर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और जिनकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर है, उनके लिए ज्यादा खतरनाक हो सकता है। हालांकि, ज्यादातर लोग इससे बिना किसी गंभीर समस्या के ठीक हो जाते हैं। HMPV का प्रसार खांसने, छींकने और संक्रमित सतहों को छूने के जरिए होता है, जिससे यह वायरस तेजी से फैलता है।

HMPV को लेकर क्या कह रहे हैं डॉक्टर्स?

डॉक्टरों ने HMPV के बारे में चिंता न करने की बात कही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई नया वायरस नहीं है, बल्कि इसे पहली बार 2001 में पहचाना गया था। यह वायरस लंबे समय से हमारे बीच मौजूद है। डॉक्टरों के अनुसार, कोरोना महामारी के कारण अब लोग श्वसन संक्रमण से निपटने के लिए अच्छे से प्रशिक्षित हो चुके हैं, और HMPV से बचाव के लिए भी वही सावधानियां अपनाई जा सकती हैं जो कोरोना के दौरान की जाती थीं।

भारत में HMPV के मामले

भारत में HMPV के पहले मामले बेंगलुरु और अहमदाबाद से सामने आ चुके हैं। इसके बाद अब लखनऊ में भी इसका पहला संदिग्ध मामला देखा गया है। हालांकि, सरकार की तरफ से इस वायरस को लेकर कोई इमरजेंसी घोषित नहीं की गई है, और विशेषज्ञों का कहना है कि HMPV एक आम वायरस है, जिसे सावधानियों के साथ नियंत्रित किया जा सकता है।

0 comments:

Post a Comment