यूपी में शिक्षक भर्ती: अटल आवासीय विद्यालय में 385 पदों पर आवेदन शुरू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षकों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। अटल आवासीय विद्यालय समिति, उत्तर प्रदेश ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए 385 शिक्षक पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत पीजीटी (Post Graduate Teacher) और टीजीटी (Trained Graduate Teacher) दोनों पदों के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं।

पदों का विवरण और वेतन

कुल पद: 385 (पीजीटी + टीजीटी)

पीजीटी वेतन: 65,000 रुपये प्रति माह

टीजीटी वेतन: 62,000 रुपये प्रति माह

अनुबंध की अवधि: एक शैक्षणिक वर्ष (आवश्यकतानुसार समिति द्वारा बढ़ाया या घटाया जा सकता है)

आवेदन की अंतिम तिथि: 18 मार्च 2026, शाम 5:00 बजे तक।

आधिकारिक वेबसाइट। 

अधिक जानकारी और आवेदन फॉर्म के लिए उम्मीदवार अधिकृत वेबसाइट www.upbocw.in पर जा सकते हैं।

योग्यता और पात्रता

पीजीटी पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री और शिक्षक प्रशिक्षण की मान्यता होना आवश्यक है। टीजीटी पदों के लिए स्नातक डिग्री और संबंधित विषय में शिक्षक प्रशिक्षण अनिवार्य है। सेवानिवृत्त शिक्षक भी इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता, प्रशिक्षण और आवश्यक अनुभव के आधार पर किया जाएगा। समिति द्वारा चयनित उम्मीदवारों को एक शैक्षणिक वर्ष के लिए अनुबंधित शिक्षक के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment