यूपी के टॉप 5 मेडिकल कॉलेज, जानिए कौन बना नंबर 1

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मेडिकल पढ़ाई की चाह रखने वाले छात्रों के लिए समय बेहद महत्वपूर्ण है। NEET UG 2026 के आवेदन 8 मार्च तक जारी हैं। इस दौरान कई छात्र अब से ही अपने पसंदीदा कॉलेज चुनने में जुट गए हैं। अगर आप यूपी में MBBS या BDS कोर्स करना चाहते हैं, तो यहां राज्य के 5 बेहतरीन मेडिकल कॉलेज की जानकारी दी जा रही है।

1. संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (SGPGIMS), लखनऊ

लखनऊ का यह संस्थान मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है। यहां स्टूडेंट्स को उन्नत शैक्षणिक सुविधाओं और आधुनिक अस्पताल में प्रशिक्षण मिलता है। NIRF 2025 में इसे रैंक 5 मिली है।

2. इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (IMS), BHU, वाराणसी

IMS BHU बनारस हिंदू विश्वविद्यालय का हिस्सा है और देश के प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों में गिना जाता है। यहां MBBS और BDS के लिए एडमिशन NEET UG स्कोर के आधार पर मिलता है। NIRF 2025 में इसे रैंक 6 मिला है।

3. किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ

लखनऊ का यह कॉलेज पूरे उत्तर प्रदेश में मशहूर है। यहां MBBS की लगभग 250 सीटें हैं और छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा के साथ अस्पताल की सुविधाएं भी मिलती हैं। NIRF रैंक 8 शीर्ष संस्थानों में शामिल करता है।

4. AIIMS, गोरखपुर

एम्स गोरखपुर ने हाल के वर्षों में तेजी से अपनी स्थिति बनाई है। यहां MBBS के लिए 125 सीटें उपलब्ध हैं। कॉलेज की आधुनिक लैब्स और क्लिनिक सुविधाएं इसे छात्रों के बीच लोकप्रिय बनाती हैं।

5. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (JNMC), AMU, अलीगढ़

AMU का यह कॉलेज 1962 में स्थापित हुआ। यहां MBBS, MD, MS और नर्सिंग सहित कई कोर्स उपलब्ध हैं। इसकी प्रतिष्ठा और शैक्षणिक माहौल इसे उत्तर प्रदेश के टॉप मेडिकल कॉलेजों में शामिल करता है।

0 comments:

Post a Comment