देश में इन 9 राज्यों के राज्यपाल बदले, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल ही में कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए राज्यपाल और उप-राज्यपाल नियुक्त किए हैं। यह बड़े प्रशासनिक बदलाव विशेषकर पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले किया गया है।

महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ

दिल्ली: नए उप-राज्यपाल बने तरनजीत सिंह संधू, जो पहले भारतीय राजदूत रह चुके हैं।

लद्दाख: दिल्ली के उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को अब लद्दाख का उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया।

पश्चिम बंगाल: आर.एन. रवि, जो तमिलनाडु के राज्यपाल थे, अब पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बने।

तेलंगाना: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया।

महाराष्ट्र: तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को अब महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया।

बिहार: लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन बिहार के नए राज्यपाल बने।

तमिलनाडु: केरल के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया।

हिमाचल प्रदेश: लद्दाख के उप-राज्यपाल कविंदर गुप्ता हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल बने।

नागालैंड: नंद किशोर यादव को नया राज्यपाल नियुक्त किया गया।

जानकारों के अनुसार ऐसे बदलाव अक्सर चुनावों के समय राजनीतिक और प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने के लिए किए जाते हैं। नए राज्यपालों और उप-राज्यपालों की तैनाती से राज्य सरकारों और केंद्र के बीच समन्वय मजबूत होगा।

0 comments:

Post a Comment