सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: सरकारों ने दी 3 बड़ी खुशखबरी, बढ़ेगा महंगाई भत्ता

नई दिल्ली। देशभर के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए मार्च का महीना राहत भरी खबर लेकर आया है। कई राज्यों की सरकारों ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा की है, जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही एरियर भुगतान और भविष्य में वेतन ढांचे में बदलाव की संभावनाओं ने कर्मचारियों की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं।

1 .मध्य प्रदेश में DA बढ़कर 58 प्रतिशत

मध्य प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करते हुए इसे 58 प्रतिशत तक कर दिया है। यह नई दर अप्रैल 2026 से लागू होगी। इसका लाभ कर्मचारियों को मई में मिलने वाली सैलरी में दिखाई देगा। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक का जो भी एरियर बनेगा, उसका भुगतान मई 2026 से छह किस्तों में किया जाएगा। इसके अलावा राज्य के पेंशनभोगियों को भी जनवरी 2026 से 58 प्रतिशत महंगाई राहत का लाभ मिलेगा।

2 .केरल में एकमुश्त 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी

केरल सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में एकमुश्त 10 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। इस फैसले के बाद राज्य में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर लगभग 35 प्रतिशत हो गया है। सरकार के आदेश के अनुसार यह बढ़ोतरी तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है।

3 .महाराष्ट्र सरकार ने भी दिया है बड़ा तोहफा

महाराष्ट्र सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह बढ़ोतरी जुलाई 2025 से प्रभावी मानी जाएगी। कर्मचारियों को बढ़े हुए भत्ते के साथ-साथ पिछले महीनों का एरियर भी दिया जाएगा। बताया गया है कि जुलाई से अक्टूबर 2025 तक की अवधि का एरियर जल्द ही कर्मचारियों के खातों में भेजा जाएगा।

DA को बेसिक सैलरी में शामिल करने की मांग तेज

इधर, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए संभावित 8वें वेतन आयोग को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। कर्मचारी संगठनों की ओर से महंगाई भत्ते को मूल वेतन में शामिल करने की मांग उठाई जा रही है। यदि ऐसा होता है तो भविष्य में वेतन संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

0 comments:

Post a Comment