जिला सेवायोजन अधिकारी प्रज्ञा त्रिपाठी ने बताया कि इस रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और शिक्षित युवतियों को प्रतिष्ठित कंपनियों में तुरंत रोजगार उपलब्ध कराना है।
कौन-कौन सी कंपनियां होंगी मौजूद?
रोजगार महाकुंभ में विभिन्न सेक्टर्स की बड़ी कंपनियां भाग लेंगी। इसमें ऑटोमोबाइल सेक्टर की महिंद्रा, बैंकिंग और फाइनेंस की बजाज और एचडीएफसी बैंक, ई-कॉमर्स की फ्लिपकार्ट, साथ ही आईटी और रिटेल सेक्टर की अन्य प्रमुख कंपनियां शामिल हैं।
ये युवतियां ले सकती हैं लाभ?
इस मेले में 12वीं पास, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, पॉलीटेक्निक और डिप्लोमा धारक महिलाएं भाग ले सकती हैं। कार्यक्रम में ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू और चयन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी, जिससे प्रतिभागियों को तुरंत रोजगार का मौका मिलेगा।
क्या तैयारियां करनी होंगी?
अधिकारियों ने युवतियों से कहा है कि वे सभी शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रतियों और फोटोकॉपी के साथ समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। यह सुनिश्चित करेगा कि चयन प्रक्रिया सुचारू रूप से चले और योग्य उम्मीदवारों को तुरंत मौका मिल सके।

0 comments:
Post a Comment