आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट ....ग्राहकों की बल्ले-बल्ले!

नई दिल्ली। सोना और चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला रहा हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव, खासकर मध्य पूर्व में जारी संघर्ष और ईरान पर हुए हमलों की खबरों के कारण निवेशकों में चिंता बढ़ गई। इस स्थिति का असर भारत के सर्राफा बाजार पर भी साफ दिखाई दिया।

आपको बता दें की आज सुबह के समय सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया, लेकिन दोपहर होते-होते प्रॉफिट बुकिंग के चलते दोनों की कीमतों में गिरावट आ गई। इससे निवेशकों और खरीदारों को कुछ राहत जरूर मिली है।

चांदी में आया बड़ा यू-टर्न

आज सुबह चांदी की कीमतों ने रिकॉर्ड स्तर छू लिया था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी लगभग ₹2,70,484 के स्तर तक पहुंच गई थी। लेकिन दोपहर करीब 12 बजे तक इसमें तेज गिरावट देखने को मिली और कीमत लगभग ₹2,62,000 प्रति किलो तक आ गई। इस दौरान चांदी की कीमत में करीब ₹8,484 की गिरावट दर्ज की गई। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार यह गिरावट मुख्य रूप से निवेशकों द्वारा मुनाफा वसूली (प्रॉफिट बुकिंग) के कारण आई है।

सोने के दाम भी फिसले

सोने की कीमतों में भी सुबह के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई। सुबह जहां सोना करीब ₹1,62,598 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था, वहीं दोपहर करीब 12:10 बजे यह गिरकर ₹1,61,350 प्रति 10 ग्राम के आसपास आ गया। यानी सुबह की तुलना में सोने के भाव में करीब ₹1,248 की कमी देखी गई।

अलग-अलग शहरों में सोने का ताजा भाव

देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में थोड़ा अंतर देखा जा रहा है।

कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹1,61,600 प्रति 10 ग्राम है।

हैदराबाद में 24 कैरेट सोना करीब ₹1,62,070 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है।

चेन्नई में आज सोना सबसे महंगा मिल रहा है, जहां 24 कैरेट सोने का भाव करीब ₹1,62,280 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

0 comments:

Post a Comment