1. महिलाओं को 50% आरक्षण: त्रिस्तरीय पंचायत और नगर निकायों में महिलाओं को आधा आरक्षण देकर उनकी राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित की गई।
2. बालिकाओं के लिए शिक्षा प्रोत्साहन: सीएम बालिका साइकिल योजना और पोशाक योजना के माध्यम से लड़कियों की स्कूल छोड़ने की दर में कमी लाने का प्रयास किया गया।
3. आर्थिक सशक्तिकरण: महिलाओं के लिए जीविका समूह का गठन किया गया, जिससे वे स्वरोजगार और आर्थिक गतिविधियों में शामिल हो सकें।
4. शराबबंदी लागू: महिलाओं की मांग पर बिहार में शराबबंदी लागू कर सामाजिक सुधार की दिशा में कदम बढ़ाया गया।
5. सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35% आरक्षण: सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के लिए पुलिस बल और सरकारी सेवाओं में विशेष आरक्षण लागू किया गया।
6. सड़क और पुल निर्माण: राज्य के हर कोने को राजधानी से पांच घंटे में जोड़ने का लक्ष्य पूरा करने के लिए सड़क नेटवर्क का विस्तार किया गया और कोसी व गंगा नदी पर कई पुल बनाए गए।
7. हर घर बिजली: 2018 तक बिहार के हर घर तक बिजली पहुंचाई गई, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जीवन स्तर में सुधार हुआ।
8. हर घर जल सुविधा: बिहार में सात निश्चय योजना के तहत हर घर तक नल के माध्यम से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की गई।
9. स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना: शैक्षणिक और आर्थिक सहायता के लिए राज्य सरकार ने निगम के माध्यम से छात्राओं और छात्रों के लिए क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की।
10. नए विश्वविद्यालयों की स्थापना: चाणक्य यूनिवर्सिटी, आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय और कई अन्य शिक्षा संस्थान स्थापित कर उच्च शिक्षा को बढ़ावा दिया गया।
11. अपराध नियंत्रण और न्याय व्यवस्था: स्पीडी ट्रायल योजना के माध्यम से अपराध पर नियंत्रण और न्याय व्यवस्था को मजबूत किया गया।
12. जल संरक्षण और पर्यावरण: जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत जल संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए गए।
13. ग्रामीण सड़क और गली-नली योजना: सात निश्चय के तहत गांवों में पक्की गली और नली निर्माण की व्यवस्था की गई।
14. आर्थिक वृद्धि: नीतीश कुमार के कार्यकाल में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद उच्चतम स्तर पर पहुंचा।
15. पर्यटन में निवेश: राजगीर में ग्लास ब्रिज, जंगल सफारी और नेचर सफारी का निर्माण कर पर्यटन को बढ़ावा दिया गया।
16. गंगा पथ और इको पार्क: पटना में गंगा पथ और इको पार्क का निर्माण कर शहर के सौंदर्य और पर्यावरण सुधार में योगदान दिया गया।
17. लोक सेवाओं का अधिकार कानून: इसके तहत ये सुनिश्चित किया गया कि नागरिकों को सरकार से जुड़ी सेवाएं समय पर मिलें।
18. हर घर गंगा जल: बिहार के राजगीर, गयाजी और नवादा में पाइपलाइन के माध्यम से गंगा जल पहुंचाया गया।
19. बिहार संग्रहालय: पटना में बिहार संग्रहालय का निर्माण कर सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित किया गया।
20. कृषि विकास: कृषि रोड मैप के तहत खेतों तक पानी पहुंचाने की योजना लागू की गई, जिससे किसानों की उत्पादकता बढ़ी।

0 comments:
Post a Comment