शादी में आ रही है रुकावट? इन 3 मंत्रों से जल्द बन सकते हैं विवाह के योग

न्यूज डेस्क। कई बार ऐसा होता है कि योग्य होने के बावजूद शादी की बात बार-बार बनते-बनते रह जाती है। ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहों की स्थिति, कुंडली दोष या अन्य कारणों से विवाह में देरी हो सकती है। ऐसे में पूजा-पाठ और मंत्र जाप को शुभ माना जाता है। 

मान्यता है कि कुछ विशेष मंत्रों का नियमित जाप करने से विवाह में आ रही बाधाएं धीरे-धीरे कम हो सकती हैं और मनचाहा जीवनसाथी मिलने के योग बनते हैं।

1. कात्यायनी मंत्र (शीघ्र विवाह के लिए)

कात्यायनी देवी को विवाह से जुड़ी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाली देवी माना जाता है। यह मंत्र विशेष रूप से अविवाहित महिलाओं के लिए शुभ बताया गया है।

मंत्र: ॐ कात्यायनी महामाये महायोगिन्यधीश्वरी।

नंद गोपसुतं देवि पतिम मे कुरु ते नमः।।

जाप विधि:

सुबह स्नान करने के बाद शांत मन से इस मंत्र का 108 बार जाप करें। नियमित रूप से इसका जप करने से अच्छे विवाह के योग बनने की मान्यता है।

2. पत्नी मनोरमां देही मंत्र (पुरुषों के लिए)

यह मंत्र अविवाहित पुरुषों के लिए बताया गया है। माना जाता है कि इसका जाप करने से मन के अनुरूप जीवनसाथी मिलने की संभावना बढ़ती है।

मंत्र: पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानुसारिणीम्।

तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम्।।

जाप विधि:

सुबह स्नान के बाद श्रद्धा से इस मंत्र का नियमित जाप करना शुभ माना जाता है।

3. गुरु मंत्र (विवाह में बाधाएं दूर करने के लिए)

ज्योतिष में बृहस्पति यानी गुरु ग्रह को विवाह का कारक माना जाता है। यदि कुंडली में गुरु कमजोर हो तो विवाह में देरी हो सकती है।

मंत्र: ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः

जाप विधि:

गुरुवार के दिन पीले वस्त्र पहनकर और पीले फूल अर्पित करके इस मंत्र का जाप करना लाभकारी माना जाता है।

0 comments:

Post a Comment