50 किलोमीटर लंबा हाई-स्पीड मार्ग
प्रस्तावित लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे की लंबाई लगभग 50.94 किलोमीटर होगी। यह पूरी तरह से ग्रीनफील्ड परियोजना होगी, यानी इसे नई जमीन पर आधुनिक तकनीक के साथ विकसित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने इस परियोजना के लिए टेंडर जारी कर दिया है। अनुमानित लागत लगभग 2,865 करोड़ रुपये है, और सरकार चाहती है कि यह परियोजना 36 महीनों के भीतर पूरी हो जाए।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होगा सीधा कनेक्शन
वर्ष 2021 में शुरू हुआ 341 किलोमीटर लंबा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे गाजीपुर को लखनऊ के पास चांद सराय गांव से जोड़ता है। इस एक्सप्रेसवे के जरिए गाजीपुर से लखनऊ का सफर लगभग तीन से साढ़े तीन घंटे में पूरा किया जा सकता है। लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे के बन जाने के बाद पूर्वांचल के जिलों जैसे लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अम्बेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर को और बेहतर सड़क कनेक्टिविटी मिलेगी।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा हाई-स्पीड नेटवर्क
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पहले से ही पश्चिमी यूपी और राजधानी को जोड़ता है। नए लिंक एक्सप्रेसवे के बनने के बाद यह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के बीच सीधा संपर्क स्थापित करेगा। इसका मतलब है कि पूर्वांचल से दिल्ली-एनसीआर तक बिना शहर के ट्रैफिक में फंसे हाई-स्पीड यात्रा संभव हो सकेगी।
.png)
0 comments:
Post a Comment