आपको बता दें की योग्य और इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 3 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 24 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
भर्ती का संक्षिप्त विवरण
इस भर्ती के माध्यम से संस्थान में नॉन-टीचिंग स्टाफ के विभिन्न पदों पर नियुक्ति की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान PB-3 (₹15,600 – ₹39,100) के साथ ₹5,400 ग्रेड पे प्रदान किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री या समकक्ष CGPA होना चाहिए। इसके अलावा जिन उम्मीदवारों ने PB-2 वेतनमान में सुपरिंटेंडेंट या प्राइवेट सेक्रेटरी के रूप में 2 से 5 वर्ष की नियमित सेवा की है और उनके पास मास्टर डिग्री है, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं।
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि विभागीय उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम 5 वर्ष तक की आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। इसके लिए उन्हें NIT पटना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेजों को सही तरीके से अपलोड करना जरूरी है।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 3 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 24 मार्च 2026

0 comments:
Post a Comment