हेल्थ डेस्क: मेडिकल साइंस की बात करें तो एक रिसर्च में पाया गया है कि काली गेहूं में आम गेंहू के मुकाबले अधिक जिंक, आयरन व एंटीऑक्सीडेंट पाई जाती है। जिसके कारण ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। इससे शरीर की कई बीमारियां दूर हो जाती हैं और इंसान खुद को स्वस्थ और सेहतमंद महसूस करता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे काला गेंहू के फायदे के बारे में की इससे कौन-कौन से फायदे होते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
मोटापा रखें दूर :
रिसर्च की माने तो काला गेहूं में पाए जाने वाले गुण मोटापे पर कंट्रोल करने में बहुत ही मदद करते है। इससे शरीर की अतरिक्त कैलोरी बर्न होती हैं और इंसान को धीरे धीरे मोटापा से छुटकारा मिल जाता हैं। साथ ही साथ इससे इंसान का शरीर फ़िट रहता हैं।
कैंसर :
कैंसर के लिए अभी तक कोई स्थाई इलाज सामने नही आया है लेकिन रिसर्च की माने तो काला गेहूं उन लोगों के लिए एक अच्छा खाद्य पदार्थ है। इससे इस रोग पर नियंत्रण पाया जा सकता है। इसके सेवन से कैंसर जैसे बीमारियां दूर रहती हैं।
डायबिटीज :
डायबिटीज की बीमारी में दवाईयों से जल्दी आराम नही मिलता है वहीं रिसर्च में पाया गया है कि काले गेहूं के प्रयोग से पीड़ित इंसान पर भी सकारात्मक परिणाम मिलता है। इससे डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता हैं।
तनाव और डिप्रेशन :
काली गेहूं तनाव और डिप्रेशन को दूर करने में काफी मदद करती हैं। इसमें पाए जाने वाले विटामिन और मिनरल्स ब्रेन के सेल्स को मजबूत करते हैं तथा स्ट्रेस के लेवल को कम करने में सहायक माने जाते हैं। जिससे तनाव और डिप्रेशन से छुटकारा मिल जाता हैं।
0 comments:
Post a Comment