बिहार में विस्‍फोटक हुआ कोरोना वायरस, 259 तक पहुंचा आंकड़ा

न्यूज डेस्क: पिछले कुछ दिनों में कोरोना की रफ़्तार बिहार में तेज होती दिखाई दे रही हैं। बिहार में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 259 तक पहुंच गया है। बीते एक सप्‍ताह के दौरान आठ नए जिलों में इसका प्रसार हुआ है। रविवार को बिहार के गोपालगंज से चार और पूर्वी चंपारण से चार पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
इस तरह से राज्‍य के 21 जिले इसकी चपेट में आ चुके हैं। सर्वाधिक संक्रमण की बात करें तो मुंगेर में  65, नालंदा में 34, पटना में 33, सिवान में 30 तथा बक्सर में 25 मामले मिले हैं। इसके पहले बीते चार दिनों में ही आधे मरीज मिले हैं।

कोरोना संक्रमण की स्थिति बीते चार दिनों के दौरान विस्‍फोटक हुई है। इस दौरान आधे मरीज मिले हैं। तारीखों पर गौर करें तो 19 अप्रैल को 10, 20 अप्रैल को 17, 21 अप्रैल  को 13, 22 अप्रैल को 17, 23 अप्रैल को 27, 24 अप्रैल को 53 तथा 25 अप्रैल को 28 नए मामले मिले।

किस जिले में कितने संक्रमित:

1. मुंगेर: 65

2. नालंदा: 34

3. पटना: 33

4. सीवान

5. बक्सर: 25

6. कैमूर: 14

7. रोहतास: 9

8. बेगूसराय: 9

9. गोपालगंजः 7

10. गया: 6

11. भागलपुर: 5

12. पूर्वी चंपारणः 5

13. नवादा: 3

14. सारण: 3

15. बांका: 2

16. वैशाली: 2

17. भोजपुर: 2

18. औरंगाबाद: 2

19. लखीसराय: 1

20. भोजपुर: 1

21. अरवल: 1

0 comments:

Post a Comment