दिल्ली में 16 मई तक बढ़ाया जाएगा लॉकडाउन, जारी रहेगी सभी पाबंदियां

न्यूज डेस्क: देश में 3 मई को लॉकडाउन खत्म हो रहा हैं। लेकिन दिल्ली सरकार अभी लॉकडाउन को और बढ़ाना चाहती हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार लॉकडाउन में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दी गई अनुमति से ज्यादा ढील नहीं देगी। केजरीवाल ने दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों को कम करने पर जोर दिया। 
आपको बता दें की ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार तीन मई तक लॉकडाउन के दौरान आस-पड़ोस की दुकानों को खोलने पर केंद्र के दिशा-निर्देशों को लागू कर रही है।  उन्होंने कहा कि राजधानी में किसी भी बाजार या मॉल को खोलने की इजाजत नहीं दी जाएगी और कोविड-19 कंटेनमेंट जोन में सभी दुकानें बंद रहेंगी।

कोविड-19 से निपटने के लिए दिल्ली सरकार की ओर से गठित समिति के अध्यक्ष डॉ. एस.के. सरीन ने कहा कि भारत में अभी भी महामारी का ग्राफ चढ़ रहा है, इसलिए लॉकडाउन में ढील देने का मतलब है कि मामलों में बेतहाशा वृद्धि हो जाएगी। दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या काफी है, इसलिए लॉकडाउन को बढ़ाना ही समझदारी होगी। डॉ. सरीन ने कहा कि लॉकडाउन को 16 मई तक बढ़ाना होगा। 

0 comments:

Post a Comment