भारत से जल्द ही खत्म होगा कोरोना संकट : आईआईटी कानपुर

न्यूज डेस्क: भारत में कोरोना का संकट बढ़ता जा रहा हैं। इससे देश की आर्थिक स्थिति भी खराब होती जा रही हैं। इसी बीच आईआईटी कानपुर ने जो खुलसा किया हैं वो राहत देने वाली हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या और हुई मौतों के आधार पर आईआईटी कानपुर इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि दुनिया के कई देशों को राहत मिली है और भारत भी शीघ्र ही इस संकट से उबर जाएगा। 
आईआईटी में फिजिक्स विभाग के प्रोफेसर महेंद्र वर्मा ने अपने सहयोगियों सौम्यदीप चैटर्जी, असद अली, शाश्वत भट्टाचार्या और शादाब आलम की मदद से दुनिया भर के देशों के कोरोना पॉजिटिव मामलों और हुई मौतों के आधार पर गणितीय अध्ययन किया। उन्होंने आकलन के लिए वर्ल्ड मीटर वेबसाइट का सहारा लिया। इससे कई तरह के निष्कर्ष सामने आए हैं।

आईआईटी के वैज्ञानिकों का मानना है कि लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के चलते भारत में गति उतनी नहीं दिखी जितनी अपेक्षित थी। शुरू में यह तेजी से बढ़ी और इसके बाद यह रेखीय स्थिति में आने लगी। यह ग्राफ फ्लैट होने के नजदीक प्रतीत हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी जो आकलन किया है उसमें वर्तमान समय में डबलिंग की दर 7.3 दिन है। यह सुधार के लिए अच्छी बात कही जा सकती है। यही आकलन गणितीय आधार पर भी सामने आ रहा है। 

0 comments:

Post a Comment