30 दिनों तक आपके घर नहीं आएंगे मच्छर, बस खर्च करें 3 रुपया

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में ज्यादा तर बीमारियां मच्छर के काटने से होती हैं। इससे इंसान को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे आसान उपाय के बारे में जिस उपाय को  करने से आपके घर मच्छर नहीं आएंगे। इसके लिए आप मात्र 3 रुपये खर्च करें। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
IIT रुड़की से पीएचडी कर चुके जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर के प्रोफेसर डीडी अग्रवाल बताते हैं कि मच्छरों को भगाने के लिए दो तरह के रिप्लेंट का यूज किया जाता है। एक जिन्हें स्किन पर लगाया जाता है। ये ऑयल सॉल्युशन वाले होते हैं। वहीं, दूसरे एल्कॉहोल के बने होते हैं। ये आपके आसपास ऐसी स्मेल पैदा कर देते हैं जिससे मच्छर पास नहीं आते। यदि मच्छर पर किसी स्मेल असर नहीं हो रहा है और वो स्किन तक पहुंच गया, तब काट भी लेगा। मच्छर को भगाने के लिए कपूर और तारपीन तेल का लिक्वड भी काम करता है।

ऐसे तैयार करें फॉर्मूला। 
सबसे पहले कपूर की एक टिक्की को एकदम बारीक पीस लें। ये किसी चूर्ण की तरह हो जाना चाहिए। इसमें कोई बड़ा टुकड़ा नहीं होना चाहिए। अब पुरानी रिफिल से रॉड निकालकर उसमें पिसे हुए कपूर को डाल लें। इसके बाद इसमें तारपीन तेल डालकर रॉड को लगा लें। रिफिल को बंद करने के बाद तब तक हिलाएं जब तक तेल में कपूर पूरी तरह घुल नहीं जाता। इन दोनों के मिक्स होते ही आपका लिक्विड तैयार हो जाएगा।

नोट : कपूर के एक पैकेट में 24 से भी ज्यादा टिक्की होती हैं। वहीं, एक लीटर तारपीन से 24 से भी ज्यादा रिफिल आसानी से भरे जा सकते हैं। यानी 65 रुपए खर्च करके आप 2 साल के लिए मच्छर भगाने वाला रिफिल बना सकते हैं।

ऐसे होगी आपकी बड़ी बचत। 
> कपूर के एक पैकेट की कीमत करीब 20 रुपए
> एक लीटर तारपीन तेल की कीमत करीब 45 रुपए
> दोनों का कुल खर्च 20 + 45 = 65 रुपए
> यानी करीब 65 रुपए में 2 साल के लिए रिफिल का लिक्विड तैयार हो सकता है।

0 comments:

Post a Comment