ब्रैकिंग न्यूज़ LIVE : बढ़ती महामारी को देखते हुए 30 मई तक बढ़ा लॉकडाउन

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में पूरी दुनिया कोरोना से बढ़ती महामारी को लेकर परेशान हैं। इसका सबसे ज्यादा नुकसान सुपरपावर अमेरिका को हो रहा हैं। अमेरिक में कोरोन से सबसे ज्‍यादा मौतें हुई है, इसी को देखते हुए अमेरिकी राज्य इलिनोइस ने 30 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय किया है। इसके अलावा दक्षिण एशियाई देश मलेशिया ने भी अपने देश में लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया है।
इलिनोइस के गवर्नर जे.बी. प्रित्जकर ने इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि वह 30 मई तक के लिए स्टे एट होम के आदेश को बढ़ाने जा रहे हैं। यहां पर 21 मार्च को लागू किया गया मूल आदेश अप्रैल के अंत में समाप्त होने वाला है, लेकिन इससे पहले ही लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया गया।

इंडोनेशिया ने भी बढ़ाया लॉकडाउन। 
मलेशिया ने भी दो सप्‍ताह के लिए देश में लॉकडाउन को बढ़ाते हुए इसकी समय-सीमा 12 मई कर दी है। पहले यहां पर लॉकडाउन 28 अप्रैल को खत्‍म हो रही थी। देश में 18 अप्रैल को लॉकडाउन की घोषणा की गई थी, जिसमें जरूरी जैसे हेल्‍थ केयर, ट्रांसपोर्ट और फूड इंट्रस्‍ट्री को छूट दी गई थी। मलेशिया में अभी तक 5,603 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं, जबकि यहां पर इससे 95 लोगों की मौत हो गई है।

0 comments:

Post a Comment