न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में साइंस और टेक्नोलॉजी बहुत तरक्की कर ली हैं और ऐसे ऐसे चीजें बना रही हैं। जिससे इंसान की जिंदगी आसान होती जा रही हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे एक ऐसे LED बल्ब के बारे में जिस बल्ब को अगर आप घर में लगाते हैं तो इसकी रोशनी से सारे मच्छर भाग जाएंगे। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
आपको बता दें की जेप्प लाइट नाम के इस एलईडी बल्ब में उपलब्ध जेप्पिंग ग्रिड महज एक वॉट का ही इस्तेमाल करती है यानि ये बल्ब एनर्जी एफिशिएंट है। इस बल्ब को अगर आप अपने घर में लगाते हैं तो ये ज्यादा एनर्जी भी नहीं लेगी।
कंपनी के अनुसार यह बल्ब 500 स्क्वायर फीट एरिया में मच्छरों को अपनी नीली लाइट से अट्रैक्ट करता है। ऐसा होने से मच्छर इसकी ओर खींचते है और फिर ग्रिड से चिपक कर मर जाते हैं। यह एलईडी बल्ब लगातार 50,000 घंटें चल सकता है। इसे आप अपने घर में लगातार जला सकते हैं। कंपनी ने इसकी कीमत 20 डॉलर रखी है।

0 comments:
Post a Comment