न्यूज डेस्क: शनिवार को झारखंड में आठ और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया हैं। आपको बता दें की इनमें तीन लोग पलामू जिले के लेस्लीगंज के रहने वाले हैं जबकि पांच लोग रांची के रहने वाले हैं। इन पांचों में चार हिंदपीढ़ी और एक कांटाटोली का रहने वाला है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है।
रांची के सिविल सर्जन रांची डॉ विजय बिहारी प्रसाद ने बताया कि कांटाटोली के नेताजी नगर जो मरीज संक्रमित पाया गया है वह अपने घर में पैथोलॉजी लैब चलाता था। वह पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आया था। इसके बाद 21 अप्रैल को उसने खुद रिम्स में सैंपल जांच के लिए दिया था। उस मरीज को भी सैंपल लेकर छोड़ दिया गया था।
शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे रिम्स में भर्ती कराया गया। इधर हिंदपीढ़ी में मिले तीन मरीजों में एक मरीज उस पॉजिटिव महिला की सास बताई जा रही है, जिसकी 20 अप्रैल की रात में रिम्स में सिजेरियन डिलिवरी कराई गई थी।
शनिवार को मिले चार मरीजों के साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 67 हो गई है। जबकि रांची में यह संख्या संख्या 42 हो गई है। रांची के 41 मरीजों में 38 हिंदपीढ़ी के हैं जबकि, एक कांटाटोली और दो बेड़ो के मरीज हैं। बेड़ो काभी एक मरीज भी रांची में ही रहता था।

0 comments:
Post a Comment