न्यूज डेस्क: अगर आप सरकारी नौकरी की चाहत रखते हैं तो आपके लिए बिहार से अच्छी खबर हैं। क्यों की बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने प्रोजेक्ट मैनेजर के 69 पदों पर भर्तियां करने के लिए आवेदन की प्रक्रिया एक बार फिर से खुलेगी। उम्मीदवार 5 मई से 9 मई के बीच रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। परीक्षा शुल्क 6 मई से 15 मई के बीच फीस भर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन 7 मई से 22 मई के बीच कर कर सकेंगे।
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख : 5 मई से 9 मई 2020
- शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 06 मई से 15 मई 2020
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सब्मिट करने की अंतिम तिथि : 7 मई से 22 मई 2020
प्रोजेक्ट मैनेजर, कुल पद : 69
योग्यता
- मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से मेकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/सिविल/ मेटलर्जिकल/टेक्सटाइल/केमिकल/कंप्यूटर/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेली कम्युनिकेशन /या इंजीनियरिंग की किसी भी अन्य शाखा में बीई/बीटेक डिग्री हो। या
- इकोनॉमिक्स/मैथ्स/स्टेटिस्टिक्स/फिजिक्स/केमिस्ट्री में ऑनर्स डिग्री हो। या
- रेशम टेक्नोलॉजी/प्रबंधन या लेदर टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री। या
- एमबीए किया हो। या सीए/आईसीडब्ल्यूए की परीक्षा पास हो। या
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीफार्मा की डिग्री प्राप्त हो।
वेतनमान : 9300 से 34,800 रुपये। ग्रेड-पे 4800 रुपये।
आयु सीमा (पद/ सेवा के अनुसार)
- सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 21 और अधिकतम 37 वर्ष।
- बिहार के पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़े वर्ग की महिला और अनारक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए अधिकतम 40 वर्ष।
- बिहार के एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष होगी।
- आयु का निर्धारण 01 अगस्त 2019 के आधार पर किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (प्रारंभिक और मुख्य) और व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
- बिहार के अनारक्षित/ओबीसी और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये।
- बिहार के एससी/एसटी, दिव्यांगों और सभी वर्गों की महिलाओं के लिए 150 रुपये। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले वेबसाइट (www.bpsc.bih.nic.in ) पर जाएं और ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें।

0 comments:
Post a Comment