न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में भारत की विदेश नीति सबसे मजबूत नजर आ रही हैं। कोरोना संकट से बचने के प्रयास को लेकर पीएम मोदी पूरी दुनिया में छाए हुए हैं। आपको बता दें की दुनिया के कई देश अब कोरोना की वैक्सीन बनाने के काफी नजदीक पहुँच गए है, कई देशों में जानवरों तो कई देशों में इंसानों पर भी ट्राइल शुरू हो गया है.
फ़्रांस, जापान, अमेरिका, ब्रिटेन जैसे देशों में रिसर्च काफी आगे तक बढ़ चुका है. अब इसी बीच भारत के लिए एक अच्छी जानकारी ये सामने आ रही है की प्रधानमंत्री मोदी फ़्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से वैक्सीन को लेकर लगातार संपर्क में है और फ़्रांस तथा अमेरिका ने भारत को भी उन देशों की लिस्ट में जोड़ दिया है जिनके साथ वो वैक्सीन को सबसे पहले शेयर करेंगे.
अगर फ़्रांस और अमेरिका में वैक्सीन बनती है तो इसे वो सबसे पहले अपने नागरिको को देंगे. उसके बाद मित्र देशों के साथ वैक्सीन को शेयर करेंगे. ऐसे में ये भारत के लिए अच्छी खबर है कि फ़्रांस तथा अमेरिका ने भारत को भी सबसे पहले वैक्सीन शेयर करने वाली लिस्ट में जोड़ा है.
फ़्रांस और अमेरिका वैक्सीन बनाने में सबसे आगे है, इनका रिसर्च भी सबसे आगे चल रहा है. लगभग ऐसी ही रफ़्तार इजराइल और जापान में भी चल रही है और इजराइल और जापान के प्रधानमंत्रियों से भी भारत के प्रधानमंत्री मोदी की मित्रता काफी अच्छी है.
ये मोदी की कूटनीति का ही असर है की अगर इन बड़े देशों में वैक्सीन बनी तो वो जल्दी ही भारत में भी उपलब्ध हो जायेगी. बता दें कि हाल ही में भारत ने अमेरिका को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन भेजी थी जिसके बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था की अगर अमेरिका में वैक्सीन बनी तो भारत को सबसे पहले शेयर की जाएगी.

0 comments:
Post a Comment