न्यूज डेस्क: कोरोना संकट के बिच बिहार में ब्लड फ्लू से हाहाकार मच गया हैं। बिहार में नवादा जिला के राजहत गांव स्थित एक निजी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू के कारण नौ हजार मुर्गियों को मार दिया गया है। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सहायक निदेशक डॉ. दिवाकर प्रसाद ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि नवादा जिला के अकबरपुर प्रखण्ड के राजहत गांव स्थित एक निजी पॉल्ट्री फार्म में पटना से विशेष टीम भेजकर वहां सभी लगभग नौ हजार मुर्गियों को मार दिया गया तथा इसके एक किलोमीटर के क्षेत्र को संक्रमणमुक्त भी किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में अगले तीन माह तक मुर्गीपालन पर रोक रहेगी। दिवाकर ने बताया कि राज्य में अन्य किसी स्थान से बर्ड फ्लू के संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है। इसलिए आम लोगों को इससे चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है तथा अंडा एवं मांस सेवन को लेकर डरने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने बताया कि कृषि, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री प्रेम कुमार ने पशुपालन विभाग के सभी जिलास्तरीय एवं प्रमंडल स्तरीय पदाधिकारियों को स्थिति पर सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया है और लोगों को सतर्क रहने के लिए भी कहा हैं।

0 comments:
Post a Comment