न्यूज डेस्क: अगर आप आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे हैं तो आपके लिए LIC की माइक्रो बचत बीमा योजना (Micro Bachat Insurance Policy) बड़े काम की है. जिन लोगों की कम कमाई है, उनके लिए LIC की माइक्रो इंश्योरेंस प्लान (Micro Insurance Plan) काफी फायदेमंद है. यह प्रोटेक्शन और सेविंग का कॉम्बीनेशन है. यह प्लान आकस्मिक मौत होने पर परिवार को फाइनेंशियल सपोर्ट देगा. साथ ही पॉलिसी के मैच्चोयर होने पर एकमुश्त राशि प्रदान करेगा.
लोन की मिलेगी सुविधा: माइक्रो बचत नाम के इस रेगुलर प्रीमियम वाले प्लान में कई तरह के फीचर्स हैं. इस इंश्योरेंस प्लान में 50 हजार रुपये से 2 लाख तक का बीमा मिलेगा. ये नॉन लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान है. इस प्लान के तहत पॉलिसी में लॉयल्टी का फायदा भी मिलेगा. अगर किसी ने 3 साल तक प्रीमियम दिया है तो उसको माइक्रो बचत प्लान में लोन की सुविधा भी मिलेगी.
कौन ले सकता है प्लान: यह बीमा सिर्फ 18 से 55 साल तक की उम्र वालों को मिलेगा. इसके तहत किसी तरह की मेडिकल जांच की जरूरत नहीं होगी. अगर कोई 3 साल तक लगातार प्रीमियम भरता है तो उसके बाद प्रीमियम नहीं भर पाता है तो उसे 6 महीने तक बीमा की सुविधा जारी रहेगी. अगर ये प्रीमियम पॉलिसी होल्डर 5 साल तक भरता है तो उसे 2 साल का ऑटो कवर मिलेगा. इस प्लान की संख्या 851 है.
कितने साल का होगा पॉलिसी टर्म: माइक्रो बचत इंश्योरेंस प्लान का पॉलिसी टर्म 10 से 15 साल का होगा. इस प्लान में सालाना, अर्धवार्षिक, तिमाही और मासिक आधार पर प्रीमियम भर सकते हैं. इसमें आपको एलआईसी के एक्सीडेंटल राइडर जोड़ने की सुविधा भी मिलेगी. हालांकि इसके लिए आपको अलग से प्रीमियम देना होगा.

0 comments:
Post a Comment