न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा हैं। इसे देखते हुए बिहार सरकार ने आदेश दिया हैं की बिहार में प्रतिदिन 10000 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जाये। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे बिहार के उन जिलों के बारे में जिन जिलों में कोरोना संक्रमण की जांच हो रही हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक रिपोट के अनुसार बिहार के 7 जिलों में स्थित स्वास्थ्य संस्थानों में कोरोना की जांच ट्रू नेट मशीन से शुरू की गई है। इनमें पावापुरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, नालंदा, कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मधेपुरा, गया मेडिकल कॉलेज अस्पताल शामिल हैं। इन जिलों में प्रतिदिन कोरोना की टेस्टिंग हो रही हैं।
वहीं सीवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल, सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया, जिला अस्पताल मुंगेर और मोतिहारी शामिल है। इन जिलों में भी कोरोना की जांच करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं।
आपको बता दें की इसके पूर्व आरएमआरआई, पटना, पीएमसीएच, पटना, आइजीआइएमएस, पटना, एम्स, पटना, एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर, जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भागलपुर और डीएमसीएच, दरभंगा में कोरोना की जांच की जा रही थी। लेकिन अब बिहार के 7 और जिलों में कोरोना की जांच शुरू हो गयी हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं।

0 comments:
Post a Comment