न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना में कोरोना का कहर जारी हैं। इससे पटना के हालात बिगड़ गए हैं। पटना में कोरोना की चेन बनती नजर आ रही हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो सकती हैं। सरकार कोरोना के इस संक्रमण को दूर करने की पूरी कोशिश कर रहा हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के कारण पटना के 18 इलाकों को सील किया गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार खाजपुरा से सटा बीएमपी भी बड़ा कंटेनमेंट जोन है। इन दो के अलावा आलमगंज, मछली गली, बीपीएससी बेली रोड के पास स्लम एरिया, जक्कनपुर गिरजा पथ, राजीव नगर के रोड नंबर 4 में फाइनेंस डिपार्टमेंट कॉलोनी को कंटेनमेंट जोन बनाया गया हैं।
आपको बता दें की पटना के शास्त्री नगर, दुर्गा आश्रम गली, संपतचक में रोड नंबर 3, चंद्र विहार कॉलोनी रोड संख्या 25,राजीव नगर, टहलटोला धनौत, शंभुकुड़ा पंचायत नवटी, बिरला कॉलोनी, फुलवारी गुमटी, महाराजगंज बगलापुर, पंचायत चक, पश्चिमी जजेज कॉलोनी, आरपीएस मोड़, रूपसपुर को कंटेनमेंट जोन में रखा गया हैं।
तीन हजार से अधिक घरों वाला खाजपुरा मोहल्ला कंटेनमेंट और बफर जोन में घिर गया है। इस मुहल्ले में कोरोना का सबसे ज्यादा खतरा हैं। यहां आना-जाना तो दूर, बाहरी लोगों का भी प्रवेश पूरी तरह से बंद कर दिया गया हैं।

0 comments:
Post a Comment