न्यूज डेस्क: बॉर्डर पर दिन प्रतिदिन तनाव बढ़ता जा रहा हैं। इसी बीच भारत ने बॉर्डर पर 2000 सैनिक तैनात करने का फैसला लिया हैं। क्यों की चीन ने भी उतनी मात्रा में सीमा पर अपनी सैनिक भेजी हैं। भारत ने चीन को मुंहतोड़ जवाब देने की ठान ली है। जिसके कारण भारत की ओर से बड़ा फैसला लिया गया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार लद्दाख में चीन के साथ तनातनी के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज तीनों सेना प्रमुखों के साथ बैठक की और बॉर्डर पर बन रहे हालात के बारे में जानकारी ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ कर दिया है कि सीमा पर भारत अपनी संप्रभुता के साथ कोई समझौता नहीं करेगा।
चीन शायद भूल गया हैं की आज का भारत ईंट का जवाब पत्थर से देना जानता हैं। भारत ने साफ कर दिया हैं की भारत चीन के सामने नहीं झुकेगा। साथ ही साथ भारत सीमा पर अपनी पकड़ भी मजबूत करेगा। ताकि चीन को करारा जवाब मिल सके।
एक उच्च सैन्य अधिकारी ने कहा है की जिस क्षेत्र में तनाव बना हुआ हैं। उस जगह पर भारतीय सेना चीन से कहीं ज्यादा बेहतर स्थिति में है। चीन के विरोध के बावजूद भारत सीमा पर सड़क का निर्माण कर रहा हैं। भारत ने साफ कह दिया हैं की ये निर्माण कार्य नहीं रुकेगा।
0 comments:
Post a Comment